फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के जाखल में घग्घर नदी के जलस्तर बढ़ा, चांदपुरा हेड पर 8 हज़ार क्यूसेक पानी पहुंचा

घग्घर नदी के तटीय क्षेत्र में हो रही बरसात के कारण जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। इससे जाखल क्षेत्र से गुजरती घग्घर नदी के चांदपुरा हेड के पानी में भी तेज़ी से वृद्धि हुईं दर्ज की गईं है। बता दें कि यहां पिछले तीन दिनों से पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार शाम तक चांदपुरा हेड पर 5350 क्यूसेक पानी मापा गया था, जो गुरुवार सुबह बढ़कर 8 हज़ार क्यूसेक हो गया है। अधिकारियों मुताबिक नदी की क्षमता 22 हज़ार क्यूसेक पानी है, वहीं घग्घर में पानी अधिक आने पर पानी नदी के सहायक रंगोई नाले में छोड़ा जाता है। रंगोई नाले की जल क्षमता 6 हज़ार क्यूसेक बताई गई है। ऐसे में हालांकि, अभी यहां जलस्तर नदी की क्षमता से काफ़ी कम है, लेकिन आने वाले दिनों में मानसून की बरसातों से नदी में पानी का स्तर अधिक बढ़ने की संभावना से लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। मानसून सीजन में घग्घर नदी अक्सर रौद्र रूप धारण कर लेती है। दरअसल चांदपुरा हेड पर पानी का आंकड़ा 15 हज़ार क्यूसेक पार होने पर यहां खतरा मंडराना शुरू हो जाता है। वर्ष 2023 में जब यहां जलस्तर 17 हज़ार से बढ़ गया तो नदी और रंगोई नाला ओवरफ्लो हो गए थे। इससे नदी व रंगोई के तटबंध टूटने से आईं बाढ़ ने क्षेत्र में तबाही मचा दी थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें