ज्यों ज्यों गर्मी बढ़ती जा रही है बिजली समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। शहर के साथ-साथ अब ग्रामीण इलाके में भी बिजली समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है जिसके कारण गांव जमालपुर शेखा के ग्रामीणों ने गांव के बिजली घर में एकत्रित होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले करीबन 7 घंटे से बिजली समस्या बनी हुई है जिसको लेकर ग्रामीण पूरी तरह से परेशान हो चुके हैं। इस प्रदर्शन में गांव के सरपंच प्रतिनिधि कृष्ण सैनी भी पहुंचे तथा विभाग के अधिकारियों द्वारा सुनवाई न करने की बात कही। सुरेश कुमार, कृष्ण सैनी, राजेश और गेजू ने बताया कि गांव में बिजली समस्या के कारण लोगों के घरों में पानी भी नहीं भर पा रहा है। गांव जमालपुर से खनौरा और जमालपुर को बिजली सप्लाई की जाती है लेकिन सुबह से ग्रामीणों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। शहर में तीन महीने से खराब ट्रांसफार्मर को ठीक नहीं करवाया जा रहा।