फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में बिजली निगम के खिलाफ ग्रामीण लामबंद, छत्तीस बिरादरी ने बनाई संघर्ष समिति

गांव कन्हड़ी की मुख्य चौपाल में शनिवार को छत्तीस बिरादरी की बड़ी पंचायत हुई। पंचायत में ग्रामीणों ने बिजली विभाग के एक जेई पर गंभीर आरोप लगाए। पंचायत को संबोधित करते हुए भगत सिंह ने बताया कि जेई ने बिना किसी नोटिस और बिना गांव के किसी मौजूद व्यक्ति के, बिना नंबर की गाड़ियों और बाइकों के साथ गांव में छापेमारी की। इससे गांव के शांतिप्रिय माहौल को खराब करने की कोशिश की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि जेई ने कुछ युवाओं और ग्रामीणों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की झूठी शिकायत दी है, जबकि उनका जेई से आमना-सामना ही नहीं हुआ। इसी मुद्दे को लेकर सर्वसम्मति से एक कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें 36 बिरादरी के लोग शामिल हैं। भगत सिंह ने कहा कि गांव पूरा बिल भरता है, लेकिन कार्यवाही का एक लोकतांत्रिक तरीका होता है। किसी के घर में महिलाएं और बच्चे होते हैं, ऐसे में कभी भी घुस जाना गलत है। उन्होंने जेई पर भ्रष्टाचार और रिश्वत लेने के भी आरोप लगाए। ग्रामीणों ने फैसला लिया कि पहले एक्सईएन और एसडीओ से मिलकर बातचीत से समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। समाधान न होने पर लोकतांत्रिक तरीके से बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें