फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: प्रॉपर्टी आईडी को लेकर नगर परिषद में हंगामा, कर्मचारियों के साथ हुई तू-तड़ाक, थाने तक पहुंचा मामला

फतेहाबाद। नगर परिषद कार्यालय में शुक्रवार दोपहर को प्रॉपर्टी आईडी को लेकर हंगामा हो गया। एक प्रॉपर्टी आईडी का आवेदन रदद होने के बाद आवेदक प्रॉपर्टी डीलर ने हंगामा किया। नगर परिषद कर्मचारी से काफी तू-तड़ाक की गई। आवेदक ने आरोप लगाया कि 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई है। नगर परिषद अधिकारियों ने कहा कि दबाव बनाने के लिए आरोप लगाए जा रहे है। पहले भी दबाव डाला गया है। कार्यालय में कैमरें लगे हुए है देखा जा सकता है। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी है। प्रॉपर्टी डीलर अशोक मित्तल ने आरोप लगाया कि उनकी मॉडल टाउन में 300 गज में कोठी बनी हुई है। इसकी प्रॉपर्टी को नगर परिषद के रिकॉर्ड में 266 गज का दिखाया हुआ है। इसको ठीक करवाने के लिए उन्होंने आवेदन किया था। दो-चार दिन से चक्कर काट रहे हैं। नगर परिषद कार्यालय गए तो वहां एक युवती मिली। इसके बाद क्लर्क सत्यम वहां आ गए। अशोक मित्तल का आरोप है कि सत्यम ने कहा कि आपने तीन फ्लोर बना रखे हैं जबकि एक फ्लोर दिखा रखा है। उससे कहा कि हम तीन फ्लोर का ही टैक्स भर रहे हैं। इसके बाद ईओ ने ऑफिस में बुलाया। उन्होंने राजीनामा करने को कहा। राजीनामा नहीं करने पर एफआईआर दर्ज करवाने की बात कही। इस पर हमने बस स्टैंड चौकी आकर शिकायत दे दी। वहीं, इस बारे में नगर परिषद के क्लर्क सत्यम ने आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि आवेदन में दस्तावेजों की कमियां थीं, इसलिए नियमानुसार प्रॉपर्टी आईडी संबंधित आवेदन रदद किया गया

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें