फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: टोहाना पुलिस ने 6.43 ग्राम हेरोइन तस्करी के मामले में दो भाइयों को किया गिरफ्तार

शाहिल शर्मा Updated Mon, 04 Aug 2025 03:33 PM IST

शहर पुलिस ने हेरोइन तस्करी के एक मामले में दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान किला मोहल्ला निवासी राज तथा सिकंदर के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को नियमानुसार न्यायिक प्रक्रिया के तहत शीघ्र ही माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि क्राइम गश्त के दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक नशीले पदार्थ की तस्करी कर रहा है और आज भी वह नशा बेचने की नीयत से बाहर निकला है। सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम किला मोहल्ला, टोहाना पहुंची, तो सामने से एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उसे मौके पर ही काबू कर लिया और नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 6.43 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें