प्राचीन शिव मंदिर पिरथला धाम में महंत स्वामी राजेन्द्रानंद की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ जिसमें हवन करवाकर महंत स्वामी राजेन्द्रानंद को श्रृद्धा सुमन अर्पित किए इसके साथ ही रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। महंत स्वामी राजेन्द्रानंद को श्रृद्धा सुमन अर्पित करने एवं रक्तदान करने के लिए ग्रामवासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ, भजन आरती गायन करते हुए गुरुजी के जीवन दर्शन को याद कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की और उनके बताये रास्ते पर चलते हुए गुरु जम्भेश्वर भगवान की वाणी और शिक्षाओं को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। रक्तदान शिविर में संगम हस्पताल टोहाना के कर्मियों ने अपनी सेवाएँ दी जिसमे कुल 78 साथियों ने रक्तदान किया । कार्यक्रम के आयोजनकर्ता सुनील मंत्री, मंजीत थालोड़, गुरमेश माँझू , शक्ति सेठ, प्रदीप सहारण, संदीप मांझू आदि ने भरपूर सहयोग दिया। इस मौके पर मनोहरलाल पूर्व सरपंच, रामकुमार सरपंच, राजेंद्र नैन, निर्मल डारा, अजय गुरु, अरविंद, महेंद्र आदि ग्रामवासी मौजूद रहे।