टोहाना के रेलवे रोड स्थित लक्कड़ मार्केट में व्यापारियों व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा भारतीय सेना द्वारा किए ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की गई। इस दौरान पटाखे चलाकर खुशी का इजहार किया। भारत विकास परिषद के कुश भार्गव ने बताया कि भारत की सेना ने पहलगाम के आतंकी हमले का जबरदस्त जवाब दिया है। जिसके चलते आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में खुशी का माहौल है तथा पूरा देश भारत सरकार और सेना के साथ खड़ा है। व्यापारी नेता सुरेंद्र जैन ने कहा कि जब से पहलगाम आतंकी हमला हुआ तो देश की जनता में रोष बना हुआ था। जिससे देश की जनता बदला लेने की मांग कर रहा था।