टोहाना शहर पुलिस द्वारा शहर की झुग्गी झोपड़ियों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान शहर के रतिया रोड, चंडीगढ़ रोड, हिसार रोड स्थित अनेक इलाकों में जांच अभियान चलाया गया। शहर थाना प्रभारी देवीलाल के नेतृत्व में अनेक जगहों पर जांच की गई। थाना प्रभारी देवीलाल ने बताया नशा खरीदने, बेचने, चोरी का सामान खरीदने वालों के खिलाफ कार्यवाही को लेकर शहर में सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस द्वारा आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।