फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: मंदिर में हुई चोरी, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ चोर

शाहिल शर्मा Updated Wed, 18 Jun 2025 07:09 PM IST

वार्ड नंबर 01 के शक्ति नगर स्थित इच्छापूर्ति शनिदेव मंदिर में मंगलवार दोपहर को दिन दहाड़े चोरी होने की घटना सामने आई है। दोपहर करीब 12 से 1 बजे तक मंदिर के पुजारी किसी काम से थोड़ी देर के लिए बाहर गए तब एक युवक में मंदिर में आकर पहले शिवलिंग को जल चढ़ाया। फिर मंदिर के गर्भ गृह में घुसकर रैकी की। फिर बाहर जाकर देखा कि कोई आ तो नहीं रहा। इसके बाद वह मंदिर के अंदर दोबारा आया और मंदिर के दान पात्र की चाबी ढूंढकर दान पात्र में रखी हजारों की राशि और एक चांदी का छत्र चुराकर फरार हो गया। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मंदिर के पुजारी दीन दयाल शर्मा जब मंदिर में पहुंचे और हालात देखा तो समझ गए कि चोरी हुई है। फिलहाल चोरी की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें