शहर के किला मोहल्ला स्थित एक मकान से अज्ञात चोर हजारों रुपये के कीमत का सामान चुराकर ले गए है, इसके बाद पीड़िता ने सूचना शहर पुलिस को दे दी है। पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार से महिला के अनुसार वह अपने पति का इलाज करवाने के लिए दिल्ली गई हुई थी। महिला बीना रानी ने बताया कि उसके पति लंबे समय से बीमार रहते हैं जिसके चलते उनका दिल्ली में इलाज चल रहा है। वह अपने पति का इलाज करवाने के लिए गई थी जब घर वापस आई तो देखा कि चोर घर में घुसे। चोर घर से पानी की मोटर, गैस गीजर और बाथरूम में लगी टूंटी चुरा कर ले गए। आरोपी ने रसोई गैस से सिलेंडर भी चुराने का प्रयास किया लेकिन वह उसे चुरा नहीं पाया। उसने पुलिस प्रशासन से जल्दी कार्रवाई करने व आरोपी की गिरफ्तार करने की मांग की है ताकि उसका सामान बरामद हो सके।