फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: पगड़ी संभाल जटा संगठन ने सीएम को सौंपा ज्ञापन, शहीद चौक निर्माण और पेड़ कटाई पर जताया रोष

शाहिल शर्मा Updated Mon, 08 Jun 2026 01:59 PM IST

पगड़ी संभाल जटा संगठन ने किसान नेता मनजीत सिंह के नेतृत्व में सोमवार को एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन कृषि विभाग के एसडीओ मुकेश मेहला को दिया गया है। संगठन ने भगत सिंह चौक के पुन निर्माण और वन विभाग की जमीन पर दिनदिहाड़े 18 पेड़ों की अवैध कटाई को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए है। संगठन के सदस्यों ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि शहर के मुख्य भगत सिंह चौक वाला रास्ता चारों तरफ से टूटा पड़ा है। आते-जाते लोगों और किसानों को भारी परेशानी हो रही है। चौक के सुधार को लेकर कई बार मांग पत्र दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक निर्माण शुरू नहीं हुआ। किसान नेता मनजीत सिंह ने कहा कि पहले भी चौक से जुड़े इस मुद्दे को उठाया था। नगर परिषद चेयरमैन नरेश बंसल सहित सभी अधिकारियों ने जल्दी काम शुरू करवाने का आश्वासन दिया था, पर हालात जस के तस हैं। ज्ञापन में दूसरी मांग ग्रामीण इलाके में बने जोहड़ की सफाई को लेकर की गई। संगठन ने आरोप लगाया कि जोहड़ के पास गंदगी के ढेर लगे रहते है। चारों तरफ गंदगी फैली होने से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। अधिकारियों से मौके पर जाकर हालात देखने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि सबसे गंभीर मुद्दा दिन दिहाड़े अवैध रूप से 18 पेड़ों की कटाई का उठा रहे। मनजीत सिंह ने कहा कि अवैध रूप से अठारह पेड़ काट दिए गए। जो भी लोग इसके जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। अगर मांगें नहीं मानी गईं तो संगठन बड़ा आंदोलन करेगा। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें