फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : टोहाना में सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को विरोध का सामना

नवीन दलाल Updated Thu, 12 Dec 2024 03:33 PM IST

टोहाना के हिसार रोड स्थित सब्जी मंडी के बाहर अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची मार्केट कमेटी की टीम को रेहड़ी चालकों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि, पुलिस प्रशासन की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी की गई। मार्केट कमेटी के सचिव संदीप गर्ग ने इस मामले में रेहड़ी चालकों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने की शिकायत पुलिस को दी है। सब्जी मंडी के मुख्य गेट के बाहर रेहड़ी लगाने से रास्ता पूरी तरह से बाधित हो जाता था, जिससे आम जनता और व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मार्केट कमेटी ने कार्रवाई का फैसला लिया। दो दिन पहले मंडी में मुनादी कर रेहड़ी चालकों को सामान हटाने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन जब चेतावनी का पालन नहीं किया गया, तो पुलिस प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ रेहड़ी चालकों ने विरोध जताया और सरकारी काम में बाधा डालने की कोशिश की। मार्केट कमेटी सचिव ने बताया कि इस दौरान दो आढ़तियों द्वारा रास्ते में रखा गया सामान भी हटाया गया। मार्केट कमेटी सचिव संदीप गर्ग ने कहा कि आम जनता और आढ़ती एसोसिएशन ने मुख्य गेट के बाहर रेहड़ी लगाने से हो रही परेशानियों को लेकर लिखित शिकायत दी थी। चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की गई। कुछ रेहड़ी चालकों ने बदतमीजी की और सरकारी काम में बाधा डाली, जिनके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई है। मार्केट कमेटी ने साफ किया है कि अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि आम जनता को सुविधा मिल सके और मंडी का रास्ता अवरुद्ध न हो। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों पर कार्रवाई की संभावना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें