किसी भी सरकार ने कलाकार के लिए अभी तक कुछ नहीं किया है यह बात हरियाणवी गायक कलाकार कुलबीर दानोंदा ने टोहाना में पत्रकारों से बातचीत में कही। कुलबीर ने कहा कि कलाकारों को सिर्फ चुनावी रैलियों में प्रयोग किया जाता है इसके अलावा उनके हित में कोई काम नहीं किया गया है। कुलबीर ने कहा कि सरकार हर वर्ग के लिए काम करने की बात कहती है तो कलाकारों का भी ध्यान रखना चाहिए है। हरियाणवी कलाकार अपनी प्रदेश की बोली, भाषा को आगे बढ़ाने के लिए काम करते है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा समाज को दिशा दिखाने जिसमें भ्रूण हत्या दूर करने, गौ माता की सेवा बारे भी गीत गाए ताकि लोगों को जागरूक किया सके। इसके अलावा माता पिता को अपने बच्चों का ध्यान जरूर रखना चाहिए ताकि वे गलत संगत में जाकर भविष्य में खराब न करे।