फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: टी-20 विश्व कप जीतने की खुशी में भाजपा जिला कार्यालय में लड्डू बांटकर मनाई खुशी

शाहिल शर्मा Updated Mon, 09 Mar 2026 02:22 PM IST

अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 विश्व कप के फाईनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार जीत की खुशी में आज बीजेपी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा के नेतृत्व में लड्डू बांटकर खुशी जताई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नंगाड़ों पर जमकर नृत्य किया तथा एक दूसरे को जीत की बधाई दी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाए व आतिबाजी भी की। जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश को गौरवान्वित किया है। टीम इंडिया के खिलाडिय़ों ने अपने साहस, मेहनत और टीम भावना से यह साबित कर दिया कि भारत किसी भी चुनौती के सामने झुकने वाला देश नहीं है। उन्होंने कहा कि आज हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है और पूरे देश में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाडिय़ों ने जिस जज्बे और आत्मविश्वास के साथ मैदान में खेल दिखाया, वह देश के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें