टोहाना में निर्जला एकादशी के अवसर पर अनेक जगहों पर ठंडे मीठे पानी की छबील, लस्सी, जलजीरे की छबील लगाई गईं। गुरमीत ने बताया कि शहर में निर्जला एकादशी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर में 25 जगहों पर पानी की छबील लगाई गई है, जहां लोगों पानी पिलाकर गर्मी से निजात दिलाई जा रहीं है। वहीं नया बाजार में एसोसिएशन द्वारा भेल का लंगर भी चलाया गया।