फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में दुकानदरा पर लाठी व रॉड से किया हमला, सामने आया वीडियो

शाहिल शर्मा Updated Thu, 25 Dec 2025 12:47 PM IST

शहर के चंडीगढ़ रोड स्थित पुल के नीचे कनफेक्शनरी की दुकान चलाने वाले सुमित और उसके भाई पर सामान लेने आए लड़कों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया जिसके बाद घायलों को अस्पताल में ले जाया गया। जहां उनकी चोट को गंभीर देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है, वही होटल एसोसिएशन प्रधान गौरव सहित मौके पर पहुंची और पुलिस से सख्त कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित सुनीत ने बताया वह रात्रि के समय दुकान में अपना कार्य कर रहे थे तभी दो लड़कों ने दुकान पर आकर हमसे समान लिया और उसका बिल मांगा। जब बिल दिया तो उन्होंने बिल अमाउंट से बीस रुपए कम दिए। मैने कहा कोई बात नहीं फिर एक आरोपी ने गाली देना शुरु कर दिया, मैने फिर भी हाथ जोड़कर कहा कोई बात नहीं भाई साहब बिल हो गया। फिर दोनों ने उसे दुकान से बाहर बुलाया और गालियां देनी शुरू कर दी। गाड़ी से उतरकर फिर मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी, उसने बताया कि जब मेरे छोटा भाई कमल बीच बचाव के लिए आया तो उन्होंने कुछ लोगों को बुलाकर 6_7 लोगो ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। उसने बताया कि उसके भाई का जबड़ा टूट गया है अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज जारी है। उसने बताया कि पुलिस को मौके पर बुलाया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है। उसने कहा कि एक आरोपी मेहता पप्पू मेहता का लड़का है जबकि दूसरा चिन्ना है जिसने गाली गलौज से शुरुआत की थी। उसने बताया कि उसके उंगली में चोट लगी है जबकि भाई के फ्रैक्चर आया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें