फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सिंथला में पराली की गांठों में लगी आग, लपटें दूर-दूर तक फैली, आसपास धुआं ही धुआं हुआ

फतेहाबाद के भूना क्षेत्र में सिंथला गांव में पराली की गांठों में शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि इसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी औैर क्षेत्र में धुआं ही धुआं फैल गया। सूचना पाकर जिले की सात दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी पर देर रात तक पूर्ण रूप से आग पूर काबू नहीं पाया जा सका। इस दौरान ट्रैक्टर व मशीनों की मदद से पराली की गांठों को उठाकर अलग किया गया, ताकि आग आगे न बढ़े। जानकारी के अनुसार सिंथला गांव के करणी माता मंदिर के समीप बायो एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी डूल्ट ने दो एकड़ में पराली स्टोर केंद्र बनाया हुआ है। जहां पर किसानों के खेतों से पराली की गांठें लाकर एकत्रित की गई थी। शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे पराली के गांठों में अचानक से आग लग गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें