फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जाखल में आरटीए प्रशासन ने काटे ओवरलोड वाहनों के चालान

भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 16 Nov 2024 04:53 PM IST

फतेहाबाद में भारी वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीए) ने कमर कस ली है। क्षेत्र में ओवरलोडिड तथा बिना परमिट के सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार को टीम ने 10 भारी वाहनों के एक लाख 20 हजार रुपये के चालान काटे। सभी चालान ऑनलाइन माध्यम से काटे गए हैं। टीम के प्रभारी एसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे जिले में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। कई वाहन चालक क्षमता से अधिक सामान लादकर चल रहे हैं, जो न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है, बल्कि हादसों का कारण भी बनते हैं। कई बार भारी वाहनों के कारण सड़क हादसे हो जाते हैं। इसलिए जाखल क्षेत्र में भारी वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाया गया है। आरटीए टीम ने क्षमता से अधिक माल लोड कर चलने वाले व अन्य अनियमितताएं पाए जाने वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। ओवरलोड वाहन के चालान कर संबंधित वाहन मालिक को 15 से 30 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया गया। इससे ओवरलोडिड वाहनों के चालकों में खलबली मच गई। सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में ओवरलोड वाहनों को लेकर और सख्ती बरती जाएगी। इस कार्रवाई के दौरान टीम में प्रभारी सुरेंद्र सिंह के साथ नानक चंद, सुरेश कुमार, सुनील कुमार भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें