फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रॉस वोटिंग के आरोपों में घिरे रतिया विधायक जरनैल सिंह का अपनी ही पार्टी में शुरू हुआ भारी विरोध

Naveen Updated Tue, 24 Mar 2026 01:09 PM IST

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर रतिया विधानसभा से कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं क्योकि अब कांग्रेस पार्टी के अंदरूनी कलह ने भी जोर पकड़ लिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अब अपने ही विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूर्व सांसद आत्मा सिंह गिल के पुत्र गुरदीप सिंह गिल,बलदेव सिंह दंदीवाल, गुरदीप सिंह चहल और संदीप ओड सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक जरनैल सिंह के खिलाफ तीखा आक्रोश व्यक्त किया। जब विधायक पार्टी के सिद्धांतों के साथ खड़े नहीं हो सकते, तो उन्हें रतिया की जनता का प्रतिनिधित्व करने का कोई हक नहीं है विरोध कर रहे नेताओं का कहना है कि रतिया की जनता ने जरनैल सिंह को कांग्रेस की नीतियों पर भरोसा करके विधानसभा भेजा था। विधायक ने राज्यसभा चुनाव में अपने निजी स्वार्थ के लिए पार्टी की पीठ में छुरा घोंपा है।यह केवल पार्टी के साथ ही नहीं, बल्कि रतिया के मतदाताओं के साथ भी बड़ा विश्वासघात है।नाराज कार्यकर्ताओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि इन गंभीर आरोपों के बाद जरनैल सिंह को विधायक पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने विधायक से तत्काल इस्तीफे की मांग की है।साथ ही, कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस आलाकमान और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से अपील की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।जरनैल सिंह को तुरंत पार्टी से निष्कासित किया जाए

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें