टोहाना शहर के बाईपास रोड स्थित गुरुद्वारा परिसर में वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने शिरकत की। कार्यक्रम में श्री राम ग्लोबल स्कूल निदेशक मंदीप बराला, रिंकू मान, मंडल अध्यक्ष रमन मडिया ने सुभाष बराला का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान बराला ने गुरुद्वारा परिसर में नतमस्तक होकर क्षेत्र की सुख शांति के लिए कामना की। इस दौरान श्री राम ग्लोबल स्कूल के बच्चों द्वारा ब्रेड पकौड़े, बिस्कुट और चाय का लंगर लगाया गया जिसमें बराला ने पहुंचकर शुभारंभ किया। बराला ने कहा कि देश के लिए सबसे बड़ी शहादत देने वाले साहिबजादों को याद में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा की। आज महान शहीदों को नमन किया है।