फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: एमसी कॉलोनी मोड़ पर लोक निर्माण विभाग ने लगाए रबड़ के ब्रेकर

शहर के हिसार-सिरसा रोड पर वीरवार को एमसी कॉलोनी और सेंट्रेल बैंक वाली गली के मोड़ पर होने वाले सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने सुरक्षा के मद्देनज़र रबड़ के स्पीड ब्रेकर लगा दिए हैं। इसे दुर्घटना प्वाइंट के रूप में जाना जाता रहा है, जहां तेज रफ्तार वाहनों के कारण कई बार हादसे हो चुके हैं। एमसी कॉलोनी मोड़ हिसार–सिरसा मुख्य मार्ग पर स्थित है, जहां दिनभर भारी वाहनों के साथ-साथ निजी वाहनों की आवाजाही रहती है। धुंध में विजिबिलिटी कम होने और वाहन चालकों द्वारा गति नियंत्रित न रखने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। इसी को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग ने रबड़ के ब्रेकर स्थापित किए, ताकि वाहनों की रफ्तार को नियंत्रित किया जा सके और हादसों की संख्या में कमी लाई जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें