फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के चार मरला कॉलोनी में करवाया जा रहा था देह व्यापार पुलिस ने की कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी फतेहाबाद। शहर के चार मरला कॉलोनी स्थित रोज कैफे में शुक्रवार दोपहर को पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की। करीब चार घंटे तक पुलिस कार्रवाई चली। इस दौरान डीएसपी संजय कुमार, महिला थाना प्रभारी मंजू सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मी पहुंचे। कार्रवाई के दौरान आसपास के क्षेत्र में खलबली मच गई। टीम को चार शादीशुदा महिलाएं कैफे में मिलीं। टीम की जब कार्रवाई खत्म हुई तो 6 से 7 लड़कियां और दो से तीन लड़कों को भी पुलिस साथ लेकर। इनके पास स्कूल बैग थे, जिनमें किताबें मिलीं। महिला थाने में छात्राओं के परिजनों को बुलाया गया। परिजनों के आने के बाद छात्राओं और अन्य लड़कों को छोड़ दिया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि कैफे संचालक और काउंटर पर बैठने वाला युवक देह व्यापार करवाते थे। इस कैफे का संचालक डीएसपी रोड निवासी दीपक गोस्वामी है। इसके बाद डीएसपी संजय कुमार के नेतृत्व में टीम भेजी गई। जांच के दौरान टीम को मिला कि यहां पर महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार करवाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक कैफे में बाहर से लड़कियां बुलाकर देह व्यापार करवाया जाता है। जांच के दौरान काउंटर पर कबीर बस्ती निवासी युवक अजय कुमार मिला। वहां चार महिलाएं भी मौजूद थी। जिनमें से एक रतिया और दूसरी हिसार जिले के निवासी हैं जबकि दो अन्य पंजाब के अमृतसर और मानसा जिले की रहने वाली हैं। पंजाब और रतिया वाली तीनों रतिया में ही किराए पर मकान लेकर रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें