फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में कुटिया शांत सरोवर में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

नवीन दलाल Updated Wed, 30 Apr 2025 10:02 AM IST

रामनगर स्थित कुटिया शांत सरोवर प्रमुख संत सुखदेवानंद महाराज के 69वे जन्मदिन के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली, नगर परिषद अध्यक्ष नरेश बंसल, भाजपा नेता रमेश गोयल विशेष रूप से पहुंचे। इस दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि संत सुखदेवानंद महाराज ने सदैव अपनी वाणी से समाज को जनहित के कार्य के लिए प्रेरित किया है, इसलिए हम सभी को अपनी सामाजिक कर्तव्यों का भी निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें सदैव संतों के दिखाए मार्ग पर चलकर अपना जीवन सफल बनाना चाहिए। बबली ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि आतंकियों ने कायराना हरकत हुए पर्यटकों पर हमला करके किया वो निंदनीय है जिससे पूरे देश के लोगों में रोष है। उन्होंने कहा कि सभी को विश्वाश है कि भारत सरकार आतंकियों पर सख्त एक्शन लेगी। संत सुखदेवानंद महाराज ने कहा कि मनुष्य के जीवन में एक कार्य ऐसा जरूर करना चाहिए जिससे लोगों के लिए मिसाल बने। इसमें गाय को हरा चारा खिलाना, कुत्ते को रोटी देना, अपने आसपास साफ सफाई रखना सहित कोई न कोई ऐसा कार्य जरूर करना चाहिए जिससे लोग आपको याद रखे। मंच संचालन तरुण भाटिया ने किया। संत सर्वोगानंद महाराज ने सुन्दर सुंदर भजनों पर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। अंत में केक काटकर खुशी मनाई गई। इस अवसर प्रधान मूलचंद बत्रा, हिमांशु मेहता, रमन भाटिया, श्याम पाहुजा उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें