फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: एमओ के 10 पदों के लिए पहुंचे सिर्फ चार डॉक्टर, एक नर्स के पद के लिए पहुंचे 16 अभ्यर्थी

नशा पीड़ितों के उपचार के लिए टोहाना में शुरू होने वाले एटीएफ यानि एडक्शन ट्रीटमेंट फेसिलिटी केंद्र में स्टाफ के भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय में अभ्यार्थियों के दस्तावेज वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू हुई। लेकिन पहले दिन एमओ के पद पर आवेदन करने वाले 10 में से चार ही डॉक्टर पहुंचे। इसके अलावा नर्स के एक पद के लिए पहले दिन 108 अभ्यार्थियों को बुलाया गया था लेकिन 16 ही पहुंची है। अभ्यर्थियों को दस्तावेज वेरिफिकेशन की सूचना न मिल पाना माना जा रहा है। हालांकि विभाग दोबारा दस्तावेज वेरिफिकेशन में शामिल होने का मौका दे सकता है। एटीएफ में एमओ पद के लिए 10, नर्स के लिए 326, काउंसलर पद के लिए 108 और डाटा मैनेजर पद के लिए 225 आवेदन आए हुए है। दस्तावेजों की वेरिफिकेशन के बाद कमेटी मेरिट सूची जारी करेगा। बता दें कि एटीएफ में स्टाफ की भर्ती करीब डेढ़ साल से अटकी हुई है। पिछले साल भी आवेदन मांगे गए थे लेकिन इस साल इसे रद कर दिया था और अब दोबारा आवेदन मांगे गए है। भर्ती पूरी होने के बाद यहां पर मरीजों को दाखिल करके उपचार दिया जा सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें