महिला सुरक्षा को लेकर थाना पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आ रही है। राह चलती युवतियों पर फब्तियां कसने वालों और छेड़छाड़ करने वाले मनचलों पर पुलिस विशेष निगाह रख रही है। पुलिस की इस सख्ती से युवतियों के साथ ऐसी कोई भी हरकत करने वालों को अब दबोचा जाएगा, ताकि मनचलों में पुलिस का डर पैदा हो सके। इसी कड़ी में गुरुवार को जाखल थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने अपनी टीम के साथ शहर के बस स्टैंड पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बस स्टैंड पर बैठी लड़कियों से उनकी सुरक्षा को लेकर बातचीत की। थाना प्रभारी ने कहा कि कोई भी ऐसी परिस्थिति होने पर लड़कियां बेझिझक होकर इस बारे में पुलिस को बताएं। पुलिस द्वारा उनका हरसंभव सहयोग किया जाएगा।