डांगरा रोड स्थित लघु सचिवालय में स्थित तहसील परिसर में हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार पेपरलेस रजिस्ट्री को लेकर पहले दिन अब तक दो रजिस्ट्री प्राप्त हुई है जिन्हें ऑनलाइन पॉलिसी के माध्यम से पूरा किया जाएगा। यह जानकारी नायब तहसीलदार अनिल गौतम ने दी। उन्होंने बताया कि पेपरलेस प्रणाली को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्री होने से काम में पारदर्शिता के साथ साथ काम में तेजी भी आएगी। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए बताया कि सरकार की इस प्रणाली से रजिस्ट्री करवाकर उन्हें लाभ मिलेगा।