नगर परिषद द्वारा शहर में पुलिस के सहयोग से गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी नगर परिषद के अध्यक्ष नरेश बंसल ने टोहाना में पत्रकारों से बातचीत में कहीं। इससे पूर्व शहर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर पार्षदों की बैठक लेकर जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। अध्यक्ष ने बताया कि शहर में दुकानों द्वारा अतिक्रमण किया गया है जिसको हटाने के लिए अंतिम अपील गुरुवार को की जाएगी, इसके बाद नगर परिषद कर्मचारी दुकान के बाहर रखा सामान जप्त कर देंगे। अध्यक्ष ने बताया कि शहर में अवैध रूप से खुले होटलनुमा कैफे पर भी जांच की जाएगी यदि किसी के पास लाइसेंस नहीं हुआ तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस प्रशासन के द्वारा रोहिंग्या बांग्लादेशियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है जिसमें पार्षदों से इनकी पहचान के लिए सहयोग की अपील की गई है ताकि इन्हें एसडीएम के माध्यम से डिटेन कराया जा सके।