फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: सांसद सुभाष बराला ने अतिरिक्त अनाज मंडी का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

शाहिल शर्मा Updated Mon, 13 Apr 2026 02:26 PM IST

राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने अतिरिक्त अनाज मंडी का दौरा कर गेहूं खरीद प्रक्रिया का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंडी में किसानों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया और खरीद कार्य को पारदर्शी एवं सुचारू तरीके से सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आढ़तियों ने बराला के समक्ष लिफ्टिंग प्रक्रिया धीमी होने तथा प्रति बैग 7 से 8 रुपए लेने की बात रखी तो बराला ने अधिकारियों को फोन करके समस्या का हल करने व तिथि अनुसार लिफ्टिंग करने की बात कही, बराला ने कहा लिफ्टिंग का क्या नियम बनाया हुआ है आढ़ती से ठेकेदार के 7 से 8 रुपए वसूल करवा रहे हो या कैसे नियम बनाया है और इस पर कैसे लगाम लगाओगे, बराला ने कहा जिस आढ़ती की पहले बोली से खरीद हो गई पहले उसकी लिफ्टिंग करवाओ और सख्ती से करवाओ, निरीक्षण के दौरान सांसद सुभाष बराला ने कहा कि अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों पर किसानों के लिए मूलभूत सुविधाएं सही रूप से उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा लागू की गई नई व्यवस्थाएं जैसे फोटोग्राफी, किसानों की वेरिफिकेशन, ऑनलाइन पोर्टल और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन वर्तमान में पूरी तरह से सुचारू रूप से चल रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यापारी, किसान, मजदूर और संबंधित एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं, ताकि किसी भी किसान को अपनी फसल बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। मंडी दौरे के दौरान राज्यसभा सांसद ने वहां काम कर रहे मजदूरों से भी आत्मीय संवाद किया और उनसे बेझिझक होकर अपनी समस्याएं बताने को कहा। इस पर मजदूरों ने संतोष जताते हुए बताया कि सरकार और प्रशासन द्वारा मंडी में पर्याप्त और सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें