फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में पशु को बचाने के चक्कर में पुलिया की दीवार से टकराया मोटरसाइकिल, युवक की मौत

गांव जांडली खुर्द व जांडली कलां के बीच पशु को बचाने के चक्कर में मोटरसाइकिल पुलिया की दीवार से टकरा गया और जोहड़ में जा गिरा। हादसे में मोटरसाइकिल सवार 32 वर्षीय जांडली खुर्द निवासी सोनू की मौत हो गई। सोनू बुधवार शाम को मोटरसाइकिल पर जांडलीकलां में मजदूरी करके घर लौट रहा था। युवक दो मासूम बच्चों का पिता था। मृतक के चाचा महेंद्र ने बताया कि सोनू मजदूरी करने के लिए गांव जांडली कलां में गया हुआ था। काम से लौटते समय पशु मोटरसाइकिल के आगे आने से उसे बचाने के लिए हादसा हो गया और उसकी मौत हो गई। सोनू के बच्चे भी छोटे हैं, जिनमें 6 साल का बेटा और 3 साल की बेटी है। अगर मोटरसाइकिल के आगे पशु न आता तो हादसा भी न होता। पशु को बचाने के चक्कर में मोटरसाइकिल को मोड़ा तो पुलिया से टकरा गया और जोहड़ में जा गिरा। सोनू की मौत से परिवार के पालन-पोषण पर संकट खड़ा हो गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें