टोहाना के जैन समाधि रोड स्थित फतेहाबाद डिस्ट्रीब्यूटरी नहर किनारे प्रवासी बिहार के लोगों द्वारा छठ पूजा के तहत उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दूध से देकर अपना व्रत संपन्न किया। इस दौरान टोहाना क्षेत्र में करीबन 300 परिवारों से आई महिलाओं ने इस व्रत को संपन्न किया और सुबह से ही नहर के पानी में खड़े होकर दिए व धूप से आरती की गई। महिलाओं के पति व बच्चों द्वारा सूर्य देव को अर्घ्य दिलाया गया। इस दौरान सभी प्रवासी लोग ढोल व डीजे की धुन पर नाचते हुए नजर आए साथ ही पटाखे और बम बजाकर अपनी खुशी का इजहार किया।