फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में एलआईसी एजेंटों की बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष रणबीर शर्मा को टोहाना इकाई ने दिया मांगो को लेकर ज्ञापन

शहर के चंडीगढ़ रोड स्थित निजी पैलेस में एलआईसी इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर शर्मा ने शिरकत की। इस दौरान विशेष तौर पर विकास भरद्वाज नॉर्थ जॉन प्रधान, राजेंद्र सिंह राठौड़, नॉर्थ जॉन सचिव, जम्मू कश्मीर डिविजन प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, नरेश सैनी डिविजनल अध्यक्ष दिल्ली डीईओ तीन, दिलबाग सिंह नैन पूर्व प्रधान नॉर्थ जॉन, करनाल से अजय जैन हरियाणा सचिव, वजीर चंद गिल रोहतक डिविजन प्रधान ने शिरकत की। इस दौरान ब्लॉक प्रधान ईश्वर नैन, सचिव राजेश सिंगला व पवन गर्ग ने सभी का स्वागत किया। ब्लॉक कार्यकारिणी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम अपनी दस मांगो को लेकर लिखित ज्ञापन दिया गया जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इन मांगो पर विचार करने के बाद एलआईसी के उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा ताकि इनका समाधान करवाया जा सके। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्य मांगों में एजेंट्स का डीए बढ़ाना, ट्रेनिंग सेशन लगवाना, प्रीमियम पर लगने वाले जीएसटी को हटवाने की मांग की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें