फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: टोहाना में इनेलो से जुड़े युवा कुणाल कर्ण बोले- हरियाणा में बढ़ रहा पार्टी का ग्राफ

शाहिल शर्मा Updated Wed, 20 May 2026 12:41 PM IST

पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के दोहते इनेलो नेता कुणाल कर्ण ने कहा कि हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल दिन प्रतिदिन मजबूत हो रही है। हाल ही में हुए नगरपालिका चुनावों में भले पार्टी तय मुकाम तक नहीं पहुंची, पर प्रदर्शन में कोई कमी नहीं रही। उकलाना सीट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां मुख्यमंत्री और प्रदेशभर के मंत्री प्रचार को पहुंचे, फिर भी इनेलो समर्थित उम्मीदवार ने बड़ी जीत दर्ज की। टोहाना में कई गांवों के युवा साथियों के पार्टी में शामिल होने पर कुणाल ने कहा कि प्रदेश में युवाओं की भूमिका अहम है। युवा बड़े मुद्दे उठाते हैं। टोहाना हलके में युवाओं का साथ मिला तो पार्टी और मजबूती से आगे बढ़ेगी। भाजपा नेताओं द्वारा पूर्व उपमुख्यमंत्रियों पर की जा रही टिप्पणी पर कुणाल कर्ण सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्रियों को याद करते हुए कहा कि पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल जी, पूर्व सीएम चौधरी स्वर्गीय बंसीलाल, पूर्व सीएम चौधरी स्वर्गीय ओमप्रकाश चौटाला और पूर्व उप प्रधान मंत्री स्वर्गीय देवी लाल ने हरियाणा की तरक्की में योगदान दिया। ये काम करने वाले मुख्यमंत्री थे, नाम करने वाले नहीं। मनोहर लाल खट्टर 9.5 साल केवल नाम करके चले गए। नायब सिंह सैनी भी सिर्फ नाम कर रहे हैं। स्वर्गीय नेताओं पर टिप्पणी करने वालों को उन्होंने सस्ती लोकप्रियता चाहने वाला बताया। कहा कि दादा गौतम हो या कोई राज्यसभा सांसद, इनकी टिप्पणी का कोई मकसद नहीं। मीडिया में दिखने से इनका हौसला बढ़ता है। ऐसी विचारधारा से दूर रहना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें