फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : करवाचौथ पर फतेहाबाद में मेहंदी लगवाने के लिए विश्व हिंदू परिषद ने किया सामूहिक कार्यक्रम

नवीन दलाल Updated Sat, 19 Oct 2024 02:34 PM IST

फतेहाबाद के विश्व हिंदू परिषद की ओर से धर्मशाला रोड स्थित स्वर्णकार धर्मशाला में करवाचौथ पर्व को लेकर सामूहिक मेहंदी लगाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.रमा बंसल मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची। इस कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं द्वारा महिलाओं को मेहंदी लगाई गई। विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रधान संदीप टांटिया ने बताया कि हमारे हिंदू रीति रिवाज के अनुसार महिलाएं महिलाओं से ही मेहंदी लगवाती हैं, लेकिन आजकल बाजारों में पुरुष मेहंदी लगाने का काम करते हैं। यह सभ्य समाज के लिए ठीक बात नहीं है। जिस कारण विश्व हिंदू परिषद ने पहली बार पहल करते हुए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया है। इससे स्कूली विद्यार्थियों को भी हौसला मिलेगा और हमारे हिंदू रीति रिवाज के अनुसार मेहंदी लगाने का कार्यक्रम भी बचा रहेगा। इस दौरान काफी संख्या में महिलाओं ने अपने हाथों पर मेहंदी लगवाई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें