फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में इनेलो नेता कुणाल करण सिंह ने जननायक जनता पार्टी पर साधा निशाना

नवीन दलाल Updated Sat, 17 May 2025 02:54 PM IST

स्वर्गीय ओम प्रकाश चौटाला के दोहते इनेलो नेता कुणाल कर्ण सिंह ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर जननायक जनता पार्टी पर निशाना साधा। कुणाल करण सिंह ने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला ने जिन्हें गद्दार की उपाधि दी, आज वही उनका फोटो लगाकर राजनीति में अपनी खोई हुई जमीन वापस पाना चाहते हैं। कुणाल करण सिंह ने कहा कि दिग्विजय चौटाला ने ओम प्रकाश चौटाला की फोटो लगाई है। उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें पता चला है। वह सवाल पूछना चाहते हैं कि ओमप्रकाश चौटाला दिग्विजय की शादी में क्यों नहीं गए थे, ओमप्रकाश चौटाला ने उन्हे गद्दार कहा था। इन्ही लोगों ने जींद के उपचुनाव में ओम प्रकाश चौटाला को रातो रात जेल भिजवाने का काम किया था। उन्होंने कहा कि दिग्विजय चौटाला ने ही परिवार को तोड़ने में सबसे पहले अहम भूमिका निभाई है। कुणाल करण सिंह ने कहा कि इन लोगों को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए। इनेलो और जननायक जनता पार्टी के एक होने के सवाल पर कुणाल कर्ण सिंह ने कहा कि अगर आने वाले भविष्य में जजपा व इनेलों एक होते हैं तो इनेलो से सबसे पहले इस्तीफा वह देंगे। करण कुणाल सिंह ने कहा कि आज की चेतावनी के बाद अगर फिर भी जजपा नेता ओमप्रकाश चौटाला की तस्वीर लगते हैं तो इनेलो कोर्ट का सहारा भी ले सकती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें