फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में इनेलो नेता कुणाल कर्ण ने सफाई कर्मियों की हड़ताल को दिया समर्थन

टोहाना में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को इनेलो नेता कुणाल कर्ण ने खुला समर्थन दिया है। कर्ण ने राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के धोती-कुर्ता और कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह के टोपी पहनने पर कटाक्ष करते हुए दोनों दलों के नेताओं के आपस में मिले होने व कर्मचारियों की अनदेखी करने का आरोप लगाया कुणाल कर्ण ने कहा कि सफाई कर्मचारी अपनी जायज मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, मगर सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही। चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़ा जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा। उन्होंने तीखे तेवर में कहा कि कर्मचारी भाजपा-कांग्रेस नेताओं के घरों के आगे कूड़ा डालें, वे खुद ट्रॉली भरकर लाने को तैयार हैं। कर्ण का आरोप है कि सरकार चुनाव में व्यस्त है और कर्मचारियों की सुध नहीं ले रही। उन्होंने दो टूक कहा कि समस्याओं का हल न निकला तो विरोध तेज होगा और जिम्मेदारों के घरों के बाहर कूड़ा डालकर प्रशासन को जगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार तमाशबीन बनी है। इनेलो सफाई कर्मचारियों के सम्मान और हक की लड़ाई में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस चेतावनी को कितनी गंभीरता से लेता है और कर्मचारियों की मांगों पर क्या कदम उठाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें