लोकतंत्र के संविधान निर्माता 'भारत रत्न' बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने उन्हें नमन किया। बराला ने शहर के अंबेडकर चौक पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। बराला ने बाबा साहेब के विचारों समानता, सामाजिक न्याय और संविधान के प्रति उनकी अमूल्य देन को स्मरण किया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है, जिन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक अधिकार और सम्मान पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त किया।