फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के न्यू सोमा टाउन में हरियाली पर कुल्हाड़ी, 13 हरे पेड़ काटे, पुलिस चौकी में पहुंचा मामला

शहर की न्यू सोमा टाउन में पर्यावरण संरक्षण के लिए सड़क किनारे लगे 13 लहलहाते हरे पेड़ों को बिना किसी अनुमति के जड़ों से काट दिया गया। आरोप है कि इसी क्षेत्र में कुछ दिन पहले भी 5 पेड़ काटे जा चुके हैं। लगातार हो रही इस कटाई से लोगों ने रोष जताते हुए लड़कियों से भरी ट्रॉली को कब्जे में ले लिया और हुडा चौकी लेकर पहुंचे। यहां पर बिना अनुमति पेड़ काटने के आरोप लगाए गए और शिकायत भी दी गई है। इधर भूना रोड पर ग्रीन बेल्ट में बिजली निगम की ओर से भी तारों को छू रहे पेड़ों को बीच से काट दिया है। हुडा चौकी में शिकायत देने पहुंचे हवा सिंह, दारा सिंह और नरेश आदि ने बताया कि सोमा टाउन काटे गए पेड़ करीब 15 वर्ष पुराने थे, जिन्हें प्रशासन व स्थानीय लोगों ने देखभाल करके बड़ा किया था। आरोप है कि एक प्रॉपर्टी डीलर ने पेड़ों की कटाई करवा दी और इसको लेकर कोई अनुमति नहीं ली गई है, जब तक लोग विरोध करने पहुंचते, तब तक सड़क किनारे की हरियाली खत्म हो चुकी थी। इन पेड़ों को काटकर ट्रॉली में लोड किया गया है। विरोध करने वाले पुलिस ने लकड़ियों से भी ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ा कर लिया है और जांच करने में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें