फतेहाबाद शहर में बढ़ती वारदातों को लेकर बुधवार दोपहर को पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ में आ गया। पुलिस टीमों ने शहर के मॉडल टाउन में चेकिंग अभियान चलाया। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस ने पुराना बस स्टैंड के सामने बिना नंबर प्लेट वाहनों के चालान काटे। इसके अलावा दुपहिया वाहनों पर तीन सवारियों को लेकर भी सख्ती की गई। पुलिस ने बुधवार को 49 वाहनों के चालान काटे। ट्रैफिक पुलिस के एसआई धर्मचंद के नेतृत्व में टीम ने बस स्टैंड के सामने दुपहिया वाहनों की चेकिंग को लेकर अभियान चलाया। इस दौरान बिना नंबर प्लेट, दुपहिया वाहन पर तीन सवारी, बिना हेल्मेट दुपहिया वाहन चलाने, नाबालिग द्वारा दुपहिया वाहन चलाने को लेकर चेकिंग की। एसआई धर्मचंद ने बताया कि वाहन चालक नियमों की पालना नहीं कर रहे है, इसके चलते सख्ती की जा रही है। मां-बाप नाबलिग को वाहन दे रहे है जो कि गलत है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।