फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में दिव्यांगों से आवेदन लेने के लिए नहीं पहुंचे कर्मचारी, शेड के नीचे करते रहे इंतजार

नवीन दलाल Updated Wed, 03 Dec 2025 04:05 PM IST

नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाने के लिए पहुंचे दिव्यांग तीन घंटे तक कर्मचारियों का इंतजार करते रहे। लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। कर्मचारी दिव्यांगों से आवेदन लेने के लिए नहीं पहुंचे। तीन घंटे तक दिव्यांग ओपीडी ब्लॉक के बाहर लगाए गए शेड के नीचे इंतजार करते रहे। हालात यहां तक रहे कि सात साल की दिव्यांग लड़की को गोद में उठाकर महिला सिर्फ ये ही इंतजार करती रही कि कोई आवेदन लेने आएगा। मामले को जब मीडिया ने अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाया तो कर्मचारी को आवेदन लेने के लिए भेजा गया और कर्मचारी तैनात किया गया। नागरिक अस्पताल में प्रत्येक बुधवार को दिव्यांगों के मेडिकल असेसमेंट के लिए शिविर लगाया जाता है। प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने वाले दिव्यांगों के विशेषज्ञ असेसमेंट करते है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें