फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : टोहाना में बढ़ रहे अवैध अहाते, आमजनता ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग उठाई

टोहाना में लगातार बढ़ते शराब के अवैध अहाते आम जनता के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। अब जनता ने इसके खिलाफ आवाज उठानी शुरू कर दी है। शहर के वार्ड नंबर 20 के लोगों ने पार्षद फूला देवी के नेतृत्व में एसडीएम प्रतीक हुड्डा से मुलाकात की और शराब के अवैध अहाते बंद करवाने की अपील की। इस दौरान एसडीएम ने थाना प्रभारी को फोन करके तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। शिकायतकर्ता महिलाओं ने कहा कि उनके वार्ड में लगातार कई दिनों से चोरियां बढ़ रही है और पुलिस प्रशासन इन चोरियों को रोकने में नाकाम है। वार्ड में लगातार नाजायज शराब के अहाते और खुर्द बने हुए हैं, जो वार्ड के लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। इन शराब अहाते पर रोजाना शराबी खड़े रहते हैं और लड़ाई झगड़ा करते हैं। शाम के समय बच्चों और महिलाओं को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं दमकोरा रोड पर एक मीट की दुकान भी खुली हुई है जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस पर सख्त एक्शन लेना चाहिए ताकि यह शराब के अवैध अहाते बंद हो सके। इस पर एसडीएम प्रतीक हुड्डा ने कहा कि उनके पास लिखित में शिकायत आई है, जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें