फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में आयुष्मान पैनल में शामिल अस्पतालों ने बंद किया उपचार

नवीन दलाल Updated Thu, 07 Aug 2025 12:23 PM IST

आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले में शामिल 20 निजी अस्पताल ने पात्रों का वीरवार से उपचार उपचार बन्द कर दिया है। इसको लेकर आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) की तरफ से फैसला लिया गया है। आईएमए के प्रेस सचिव डॉक्टर पवन मेहता का कहना है कि सरकार के साथ जो अनुबंध है 15 दिन में क्लेम का भुगतान होना चाहिए। लेकिन दो-दो साल तक क्लेम का भुगतान नहीं किया जा रहा है इससे अस्पतालों को परेशानी हो रही है जिले में है करीब 6 लाख पात्र आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले में करीब 6 लाख पात्र शामिल है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पैनल में शामिल निजी अस्पतालों में दूरबीन से पित्ते की थैली ऑपरेशन, बच्चे दानी ऑपरेशन, मोतियाबिंद ऑपरेशन व सांस बीमारी संबंधित उपचार बंद किए जा चुके है। जबकि नागरिक अस्पताल में मोतियाबिंद के अलावा अन्य ऑपरेशन की सुविधा नहीं है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें