फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में स्कूल में धूमधाम से मनाया गया हरियाणा दिवस

एसवीएम स्कूल में हरियाणा दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर हरियाणवी संस्कृति की झलक से भर उठा। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने हरियाणवी लोकगीतों और नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम में प्रथम से चतुर्थ कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और “52 गज का दामन”, “मैं हरियाणा की छोरी”, “नाम मेरा नोट डंडे का” जैसे प्रसिद्ध गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। बच्चों के रंग-बिरंगे परिधान और आत्मविश्वास से भरे प्रदर्शन ने दर्शकों का मन जीत लिया। इस अवसर पर मुख्य अध्यापिका नीरू सैनी ने कार्यक्रम का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में राज्य की संस्कृति और परंपराओं के प्रति गर्व और सम्मान की भावना जागृत करते हैं। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। विद्यालय परिसर “हरियाणा एक हरियाणवी एक” के नारों से गूंज उठा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें