रेलवे रोड स्थित अनाज मंडी में बालाजी मंदिर परिसर में कुबेर जी की मूर्ति स्थापना की जा रही है। जिसके तहत सुबह पूजा की गई। पूजन के बाद भव्य शोभा यात्रा निकाली जा रही है। शोभायात्रा के बाद हवन होगा उसके बाद मूर्ति स्थापना और लंगर का कार्यक्रम रखा गया है। यह शोभा यात्रा अनाज मंडी से शुरू होकर शहर के रेलवे रोड, मॉडल टाउन इलाके से होती हुई मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। मंदिर में पहुंचने के बाद भगवान कुबेर की मूर्ति स्थापना की गई। यह जानकारी मंदिर कमेटी प्रधान प्रेम गर्ग ने दी।