फतेहाबाद में नागरिक अस्पताल में एचएमपीवी वायरस को लेकर फ्लू क्लीनिक शुक्रवार को शुरू हो गया है। अस्पताल में खांसी-जुकाम मरीज की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके अलावा अगर सांस लेने में दिक्कत और बुखार जैसे मरीज में लक्षण दिखने पर विशेषज्ञ की ओपीडी में रेफर किया जाएगा। यहां पर विशेषज्ञ जांच करेंगे और सैंपल लिया जाएगा। अस्पताल के दूसरी मंजिल पर 8 बेड के वार्ड को भी रिजर्व किया गया है और फ्लू वार्ड बनाया गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्वाइन फ्लू की आशंका के चलते ये कदम उठाया गया है और फ्लू क्लीनिक में जांच शुरू की गई है। क्लीनिक में अस्पताल प्रशासन की तरफ से स्टाफ नर्स तैनात की गई है। इसको लेकर सुबह स्टाफ नर्स को सीनियर नर्स द्वारा प्रशिक्षण भी दिया गया।