फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: इंदिरा कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रांसफार्मर में लगी आग

इंदिरा कॉलोनी स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह 100 केवी ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई जिससे क्षेत्र की बिजली सप्लाई ठप हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना सुबह करीब 9 बजे हुई जब ट्रांसफार्मर से आग की लपटें और धुआं निकलने लगा। पास की एक कूलर फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों ने तत्परता दिखाते हुए पानी और रेत की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया गया। वहीं सूचना मिलते ही बिजली निगम की टीम मौके पर पहुंची। एसडीओ संजय सिंगला के निर्देश पर लाइनमैन रामनिवास और अन्य कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर को लाइन से अलग कर मरम्मत कार्य शुरू किया। ट्रांसफार्मर में आग की घटना से इंदिरा कॉलोनी के रिहायशी क्षेत्रों और आसपास के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में बिजली सप्लाई प्रभावित रही। इससे उद्योगों का काम बाधित हुआ और घरों में भी लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली निगम के अधिकारियों ने बताया कि सप्लाई बहाल करने का काम तेजी से जारी है। इसके साथ ही उन्होंने बढ़ती गर्मी के मद्देनजर लोगों से सतर्क रहने और बिजली उपकरणों के उपयोग में सावधानी बरतने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें