फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: पिता और बेटे ने युवक की करवाई थी हत्या, पुलिस जांच में हुआ खुलासा

शाहिल शर्मा Updated Tue, 20 Jan 2026 03:00 PM IST

रतिया क्षेत्र के गांव महमदकी में युवक की कस्सी से गर्दन काटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने वारदात के दूसरे दिन ही खुलासा कर दिया। युवक की हत्या उसके पिता और भाई ने सुपारी देकर करवाई थी। गांव के दो लोगों को दी थी सुपारी गांव के ही दो लोगों को 1.20 लाख रुपये सुपारी दी गई जो कि वारदात को अंजाम देकर पंजाब भाग गए थे। पुलिस ने फिलहाल मृतक के भाई तरनप्रीत सिंह व पिता अवतार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब से हत्या के आरोपी भी पकड़ लिए गए हैं। रविवार को गांव महमदकी में खेत के कमरे में युवक शव मिला था। युवक की मार्च में होनी थी शादी युवक की गर्दन कस्सी से काटी गई थी। युवक का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था और 15 दिन पहले ही रिश्ता हुआ था। मार्च माह में दोनों की शादी होना था। पुलिस के मुताबिक मृतक अपने हिस्से की जमीन लेकर अलग रहना चाहता था जिसके बाद पिता और भाई ने उसकी हत्या की सुपारी दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें