फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी संघ एसडीएम के माध्यम से सौंपा ज्ञापन

फतेहाबाद। सर्व कर्मचारी संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लघु सचिवालय में जोरदार प्रदर्शन किया और एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और सरकारी विभागों के तेजी से हो रहे निजीकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संघ के जिला प्रधान कृष्ण नेण ने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट कर्मचारियों के पक्ष में 36 से अधिक फैसले सुना चुका है, लेकिन सरकार उन्हें धरातल पर लागू करने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की जायज मांगों और अदालती आदेशों को जल्द लागू नहीं किया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में 'द पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन' के प्रधान सुरेश पटवारी समेत सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें