फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में समैन में फसल जलने के मामले पर किसानों ने डीसी के नाम सौंपा ज्ञापन, जांच और मुआवजे की मांग

उपमंडल के गांव समैन में बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग से भारी नुकसान झेल चुके किसानों ने गुरुवार को एसडीएम प्रतीक हुड्डा को जिला उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। किसानों ने मुआवजे की मांग के साथ-साथ आगजनी की घटना की निष्पक्ष जांच की भी मांग की है। गांव के सरपंच रणबीर सिंह के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने ज्ञापन में बताया कि आग से 12 किसानों की करीब 28 एकड़ गेहूं की फसल और 30 एकड़ भूसा पूरी तरह जलकर राख हो गया। किसानों ने दमकल विभाग की गाड़ी के देर से पहुंचने और बिजली निगम द्वारा शॉर्ट सर्किट वाली लाइन में समय से बिजली न रोकने को लेकर भी नाराजगी जताई। एसडीएम प्रतीक हुड्डा ने किसानों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच करवाई जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्यवाही की जाएगी। किसानों ने स्पष्ट किया कि अगर उन्हें जल्द मुआवजा नहीं मिला, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें