फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: अनाज मंडी में उठान धीमी होने पर किसानों का हंगामा, हैफेड के आश्वासन पर धरना किया खत्म

शाहिल शर्मा Updated Mon, 27 Apr 2026 02:14 PM IST

रेलवे रोड स्थित अनाज मंडी में सोमवार को उठान की धीमी रफ्तार पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। भारतीय किसान यूनियन नैन के जिला अध्यक्ष लाभ सिंह, रमेश डांगरा, सूबे सिंह आर्य व आढ़तियों के नेतृत्व में किसानों ने मंडी परिसर में बालाजी मंदिर के गेट के सामने प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप था कि मंडी में गेहूं की आवक लगातार जारी है लेकिन खरीद के बाद उठान प्रक्रिया बेहद सुस्त है। इससे मंडी में जाम की स्थिति बन गई है। नाराज किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि उठान की गति तेज नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन की सूचना पर हैफेड मैनेजर नफे सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से बातचीत कर स्थिति को संभाला। मैनेजर नफे सिंह ने बताया कि उनकी एजेंसी अब तक खरीदी गई फसल का 63% उठान पूरा हो चुका है। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि उठान प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए जल्द ही स्पेशल ट्रक लगवाए जाएंगे और बाकी फसल का उठान प्राथमिकता पर कराया जाएगा। हैफेड मैनेजर के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। यूनियन नेताओं ने कहा कि वे स्थिति पर नजर रखेंगे यदि उठान की प्रक्रिया तेज नहीं हुई तो फिर से आंदोलन शुरू किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें