फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में भोडिया खेड़ा में बाबा रामदेव मंदिर में लगा मेला, श्रद्वालुओं की लगी भीड़

नवीन दलाल Updated Wed, 28 Jan 2026 03:15 PM IST

भोडिया खेड़ा गांव स्थित बाबा रामदेव मंदिर परिसर में बुधवार को वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। मेले में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव के दर्शन कर मन्नतें मांगी और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानों और झूलों की व्यवस्था की गई थी। बच्चों के लिए झूले और खिलौनों की दुकानें आकर्षण का केंद्र रहीं, वहीं महिलाओं ने घरेलू सामान, कपड़े और सजावटी वस्तुओं की जमकर खरीदारी की। खाने-पीने के स्टॉलों पर भी दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर थाना पुलिस को विशेष इंतजाम करने पड़े। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो। पुलिस कर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित करने के साथ-साथ वाहनों की आवाजाही को सुचारु बनाए रखा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें